app66ea9f5c7e8a456986 india news

adnow

loading...

Monday 28 January 2019

कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल व ओनली प्रियंका : अमित शाह

Amit shah in una: भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में ऊना के इंदिरा स्टेडियम में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ऊना, जेएनएन। भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सोमवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाने जाते हैं, राहुल बाबा मेरे नेता को जितनी गाली देनी है दे दो, लेकिन कान खोल कर सुन लो, अगर भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नही बख्शेगी, इसकी जगह सलाखों के पीछे है। 

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि पांच साल कांग्रेस की सरकार देखी है, राजा रानियों की सरकार थी। अब भाजपा की सरकार बनी तो यह जनता की सरकार है। कांग्रेस सरकार 70 साल तक गरीबी हटाओ का नारा लेकर चले। मैं पूछना चाहता हूं, आज भी हमें गरीबी दूर करनी पडती है तो आप बताओ चार पीढि़यों ने क्‍या किया।
अमित शाह ने कहा मोदी ने वन रैंक वन पेंशन दी। हमने सैनिकों को दिया और उन्‍होंने अपने परिवार को दिया। हर साल आठ हजार करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है। कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल व ओनली प्रियंका है।
जितना मर्जी गठबंधन कर लो, हम तो कार्यकर्ता से जीतेंगे। बहनजी कहती हैं मजबूर सरकार चाहिए। लेकिन मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए, जो पाकिस्‍तान के दांत खटटे कर दे। राफेल डील ने देश को मजबूत किया है। सु्प्रीम कोर्ट ने क्‍लीन चिट दी फिर भी विरोधी बोले जा रहे हैं। चौकीदार घोटालों को उजागर कर रहा है। देशवासी डीलरों वाली सरकार नहीं चाहते।
पन्‍ने पर 70 फीसद का बहुमत ही भाजपा को जिताने के लिए सार्थक होगा। आपसे चार सीट की अपेक्षा नहीं है। यहां से आंधी खड़ी करिये जो हिमाचल से दिल्‍ली तक पहुंचे। ऐसी आंधी ला‍इए कि बीच में काेई पांव खड़ा न कर सके। 2019 में पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनने जा रही है। शाह ने कहा हमने सैनिकों को दिया और उन्‍होंने अपने परिवार को दिया। हर साल आठ हजार करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है। मोदी ने वन रैंक वन पेंशन दी। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने अथाह विकास करवाया। 

No comments:

Post a Comment

IndiaTV LIVE | Watch Hindi News Live 24x7

IndiaTV LIVE | Watch Hindi News Live 24x7